Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Women Beat Officers Raise Awareness on Women s and Cyber Security

महिला संबंधी अपराधों की दी जानकारी

नोएडा में महिला बीट अधिकारियों ने स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना और साइबर हेल्पलाइन जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 13 July 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
महिला संबंधी अपराधों की दी जानकारी

नोएडा। जिले के सभी थानों की महिला बीट अधिकारियों ने स्थानीय महिलाओं को रविवार को महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा अलग अलग गांवों, सोसाइटियों, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्ता की गई व सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं/बच्चियों को महिला सुरक्षा टीम द्वारा मिशन शक्ति पंपलेट वितरित किए गए एवं महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करें व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, जिससे त्वरित सहायता प्रदान की जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।