सोशल मीडिया के जरिये युवती को परेशान कर रहा दोस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में एक युवती पर उसके स्कूल के दोस्त द्वारा जबरन शादी का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी ने सोशल मीडिया और ई-मेल के माध्यम से युवती को परेशान किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता बिहार के बेगूसराय की निवासी है और नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही है।

सोशल मीडिया के जरिये युवती को परेशान कर रहा दोस्त

नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती पर स्कूल के समय का दोस्त जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। मना करने पर आरोपी सोशल मीडिया के जरिये परेशान कर रहा है। आरोपी ने युवती की कंपनी के ई-मेल पर मैसेज भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला बेगूसराय की रहने वाली है। वह वर्तमान में सेक्टर-70 स्थित बहुमंजिला सोसाइटी में रहती है। स्कूल में करुणा निधि सिंह भी उसके साथ पढ़ता था। वह सोशल मीडिया, फोन कॉल और विभिन्न माध्यमों से शादी करने के लिए दबाव बना रहा है।

इसके संबंध में युवती के पिता ने आरोपी के पिता से भी बात की और शादी करने से इनकार कर दिया। इसके चलते वह बेगूसराय छोड़कर नोएडा आ गई और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगी।पीड़िता के मुताबिक आरोपी युवक ने किसी तरह उनका पता लगा लिया और वह बीते वर्ष नवंबर में नोएडा आ गया। एक बार फिर आरोपी ने फोन कॉल, सोशल मीडिया के जरिये परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कंपनी में काम करने वाले सहकर्मियों के नंबर पर कॉल करना और कंपनी की ई-मेल पर मैसेज भेजना शुरू कर दिया। आरोपी जबरन शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। बात न मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।