Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Woman Assaults Man with Slippers Police File Case
महिला ने चप्पल से पीटा

महिला ने चप्पल से पीटा

संक्षेप:

नोएडा के सेक्टर 113 में एक व्यक्ति ने महिला के खिलाफ चप्पल से मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। उषा सिंह ने संजय कुमार अग्रवाल को सार्वजनिक रूप से चप्पल से पीटा। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर मामला दर्ज किया है और महिला से पूछताछ कर रही है।

Dec 05, 2025 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

महिला ने चप्पल से पीटा नोएडा। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने महिला के खिलाफ मारपीट की और चप्पल से पीटने का केस दर्ज कराया। संजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाली उषा सिंह ने उनको सार्वजनिक रूप से चप्पल से पीटा। इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस नामजद महिला से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। ---------- अवैध निर्माण मामले में केस दर्ज नोएडा। नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी ने थाना एक्सप्रेसवे में एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला पर आरोप है कि वह वाजिदपुर गांव में अधिसूचित जमीन खसरा संख्या-188 पर बिना प्राधिकरण की अनुमति के अवैध रूप से बहुमंजिला इमारत का निर्माण करवा रही है। विरोध करने पर महिला और उसके पक्ष के अन्य लोग प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। एक्सप्रेसवे थाना प्रभारी ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी की शिकायत पर रहमत खान नाम की महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ----------- घर के बाहर से दो कूलर चोरी नोएडा। थाना सेक्टर 20 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर के बाहर से अज्ञात बदमाशों ने दो कूलर चोरी कर लिए। थाने में दी शिकायत में उपेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में वह सेक्टर-27 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने ठंडी का मौसम आने पर दो कूलर उतारकर घर के सामने खाली पड़े स्थान पर रख दिए थे। बदमाश ने दोनों कूलर चोरी कर लिए। रात के समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। नशेड़ी प्रवृत्ति के चोरों पर वारदात करने का शक है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस शिकायतकर्ता के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। ---------- मादक पदार्थ बेचने वाले दो गिरफ्तार नोएडा। थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गुरुवार रात को एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी दिनेश कुमार को अट्टा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं, गुरुवार रात को ही सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने आजाद शेख नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पाउच देशी शराब बरामद की। पुलिस दोनों तस्करों का आपराधिक इतिहास पता कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों तस्कर बीते कई महीने से गांजे और शराब की तस्करी कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। गांजा तस्कर फैक्टरियों और कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों और कामगारों को तीन गुना दाम पर गांजा बेचता था।