Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Woman Accuses Salon Worker of Rape and Forced Religious Conversion
महिला पर धर्मांतरण का दबाव डाल रहा सैलूनकर्मी

महिला पर धर्मांतरण का दबाव डाल रहा सैलूनकर्मी

संक्षेप: नोएडा के बरौला गांव में एक सैलूनकर्मी महिला ने अपने साथी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है। महिला ने न्यायालय में गुहार लगाई है, जबकि पुलिस कोर्ट के आदेश का इंतजार...

Fri, 25 July 2025 08:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बरौला गांव में रहने वाली सैलूनकर्मी महिला ने अपने साथी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने केस दर्ज कराने के लिए थानों के अलावा न्यायालय में गुहार लगाई है। पुलिस न्यायालय का आदेश मिलने के बाद केस दर्ज करने की बात कह रही है। बरौला गांव में रहने वाली महिला की शादी फरीदाबाद के युवक से वर्ष 2019 में हुई थी। वह पति के शराब पीने से महिला परेशानी थी। उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। ऐसे में उसने पति के खिलाफ केस दायर कर दिया और उससे अलग होकर बरौला में रहने लगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुछ समय तक महिला ने कुछ नहीं किया। फिर अपना खर्च चलाने के लिए सेक्टर-121 स्थित सैलून में काम करना शुरू किया। जनवरी 2023 में महिला सैलून पर काम करने के दौरान गाजियाबाद के खोड़ा निवासी व्यक्ति के संपर्क में आई। दोनों में दोस्ती हो गई और मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सैलूनकर्मी ने महिला को शादी करने का झांसा दिया। महिला का दावा है कि वह उसे होटल ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। अन्य जगहों पर भी ले जाकर ऐसा ही किया। आरोपी ने दो बार महिला का गर्भपात भी कराया। महिला ने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने खुद का सैलून खोलने के बाद ऐसा करने का वादा किया। हालांकि, वर्तमान में उसके सेक्टर-56 और दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में दो सैलून चल रहे हैं। पिछले दिनों महिला ने शादी करने की बात कही तो आरोपी धर्मांतरण कराने के बाद ही शादी करने की बात बोलने लगा। आरोप है कि महिला को जबरन कलमा पढ़वाया और रोजा भी रखवाया। 22 मई को सेक्टर-122 के एक होटल में बुलाया। महिला के शादी करने की बात करने पर आरोपी ने मारपीट की। अपना मोबाइल बंद कर वहां से भाग गया। महिला ने आरोपी के परिजन को जब पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो उन्होंने भी उल्टा महिला को धमकाया और फोन काट दिया। महिला ने पहले सेक्टर-49 थाने और बाद में सेक्टर-113 थाना पुलिस से शिकायत की। इस मामले में उसने न्याायालय में भी न्याय की गुहार लगाई है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोर्ट में रिपोर्ट भेज दी गई है। कोर्ट का आदेश मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।