Noida News: तीन दिनों में नौ डिग्री कम हुआ अधिकतम तापमान

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, राजेश शर्मा। जिले का अधिकतम तापमान गुरुवार को नौ डिग्री सेल्सियस कम हो गया।

Noida News: तीन दिनों में नौ डिग्री कम हुआ अधिकतम तापमान

Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले का अधिकतम तापमान गुरुवार को नौ डिग्री सेल्सियस कम हो गया। अधिकतम तामपान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री का अंतर रहा, जो सामान्य नहीं है। इस तरह की स्थिति कभी कभार ही होती है। तीन दिन पहले के मुकाबले अधिकतम तापमान में नौ डिग्री का अंतर रहा। बुधवार देर रात से दोपहर एक बजे तक लगातार बारिश होती रही। शाम साढ़े पांच बजे तक (पिछले 24 घंटे में) जिले में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तीन दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान है। अगले छह दिनों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

नोएडा और ग्रेनो की हवा स्वच्छ हुई

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा स्वच्छ हो गई। तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण दोनों शहरों का एक्यूआई 50 से कम दर्ज किया गया। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 30 दर्ज किया गया और नोएडा का 45 रहा। इस साल पहली बार दोनों शहरों का एक्यूआई इतना कम हुआ है। अगले छह दिनों में भी दोनों शहरों में वायु प्रदूषण कम रहने का अनुमान है। एक्यूआई 100 से कम रह सकता है।

चार दिनों का अधिकतम तापमान

जुलाई, अधिकतम तापमान,

9, 26.7,

8, 30.8,

7, 34.5,

6, 36.9,

5, 37.1

नोट : अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा में अधिकतम तापमान कितने डिग्री सेल्सियस कम हुआ है?
नोएडा में अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida News: तीन दिनों में नौ डिग्री कम हुआ अधिकतम तापमान