Noida News: सहकर्मियों ने वेटर को पीटा

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित बैंक्वेट हॉल में वेटर को उसके साथ काम करने वाले

Noida News: सहकर्मियों ने वेटर को पीटा

Noida News: नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित बैंक्वेट हॉल में वेटर को उसके साथ काम करने वाले दो लोगों ने पीट दिया। घायल वेटर ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी। शिकायत में ग्रेटर नोएडा के बिसरख निवासी राजकुमार ने बताया कि वह सिटी प्राइड बैंक्वेट हॉल में वेटर का काम करते हैं। उनका गुरुवार को अपने साथ काम करने वाले प्रीतम और ज्ञान सिंह से विवाद हो गया। उनकी उत्तराखंड के चमोली निवासी प्रीतम और कन्नौज निवासी ज्ञान सिंह से काफी देर तक कहासुनी हुई। इसी दौरान दोनों ने राजकुमार को पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट में शिकायतकर्ता के सिर में चोटें आईं। इसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर घटनास्थल से चले गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: सहकर्मियों ने वेटर को पीटा