नीलामी के नतीजे सात अप्रैल को जारी होंगे
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
नोएडा में निजी वाहनों के लिए नई सीरीज यूपी16एफपी के आकर्षक नंबरों की नीलामी शुरू हो गई है। नीलामी के परिणाम मंगलवार को जारी होंगे, और वाहन मालिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बचे हुए नंबरों की बुकिंग बुधवार से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर होगी।

नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफपी के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की बोली शुरू हो गई है। मंगलवार को नीलामी के नतीजे जारी होंगे। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकते हैं। बुधवार से जो नंबर बचेंगे, उन्हें पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसके अलावा सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


