कंपनीकर्मियों से पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये लूटे

Dec 13, 2025 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

-सेक्टर-62 स्थित अंडरपास में शुक्रवार शाम वारदात को अंजाम दिया गया -कंपनी की कार में

कंपनीकर्मियों से पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये लूटे

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-62 स्थित अंडरपास में शुक्रवार शाम बदमाशों ने कार सवार कंपनीकर्मियों से पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। कार सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पीड़ितों की कार की चाबी भी लेकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गाजियाबाद के कविनगर निवासी नवल किशोर ने पुलिस को बताया कि वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में बतौर अकाउंटेंट नौकरी करते हैं। उन्हें कंपनी की ओर से आने-जाने के लिए कार और चालक की सुविधा मिली हुई है।

वह 12 दिसंबर की सुबह कंपनी का भुगतान लेने के लिए दिल्ली गए थे। कंपनी की कार को ओमपाल नामक चालक चला रहा था। वह शाम चार बजे कार से दो लाख रुपये का भुगतान लेकर नोएडा आ रहे थे। जब वह सेक्टर-62 अंडरपास में पहुंचे तो पीछे से एक कार के चालक ने तेज गति से ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार से चार बदमाश उतरे और धमकाने लगे। बदमाशों ने उन पर आरोप लगाया कि तुम पीछे कुछ झगड़ा करके आए हो। उन्होंने डिग्गी खुलवाकर जांच कराने के लिए। नवल किशोर और चालक ओमपाल दोनों कार से नीचे उतरकर उन्हें डिग्गी की जांच कराने लगे, तभी एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल ली। कार की आगे की सीट के नीचे रखा दो लाख रुपये भरा बैग, दो मोबाइल फोन और कार की चाबी निकाल ली। चारों बदमाश अपनी कार में बैठकर भाग गए। उन्होंने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। ---------- पीड़ितों के बयान में विरोधाभास पुलिस का कहना है कि जिस समय घटना हुई, उस समय अंडरपास से होकर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में लूट की वारदात होना और पीड़ितों द्वारा पुलिस को घटना के दो घंटे बाद यानि छह बजे सूचना देना संदेह पैदा कर रहा है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। ---------- मामले की खुलासे के लिए तीन टीमें बनाईं पुलिस का कहना है कि वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस सबसे पहले यह पता लगाने में जुटी है कि यदि लूट की वारदात सही है तो बदमाश किस वाहन से अंडरपास में आए थे। बदमाशों की संख्या चार से अधिक भी हो सकती है। पुलिस जल्द ही वारदात का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;