जलती कार से कूदकर जान बचाई

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के सेक्टर-36 अंडरपास के पास एक कार में आग लग गई। तीन सवारों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जलती कार से कूदकर जान बचाई

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-36 अंडरपास के पास मंगलवार शाम को चलती कार में आग लग गई। कार सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के जाम होने से पहले ही तीनों ने छलांग लगा दी। कार सेक्टर-18 की तरफ जा रही थी। घटना का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें दिख रहा है कि कार पूरी तरह से जल रही है। लपटें काफी दूर तक जा रही हैं। उधर से गुजरने वाले लोग इसका वीडियो बना रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अंडरपास से गुजरते समय कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा था।

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और साथी सवारों के साथ बाहर निकल गया। महज एक मिनट के अंदर आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से अंडरपास पर यातायात रोक दिया और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। लोग करीब आधे घंटे तक इधर से उधर नहीं जा सके। आग पर काबू पाने के बाद लोगों को आगे जाने दिया गया। जली हुई कार को पुलिस ने घटनास्थल से हटवा दिया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।