
कारखाना संचालक को धमकी दी
नोएडा के सेक्टर-39 में एक कचरे के कारखाने के संचालक ने तीन लोगों पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने प्लांट बंद कराने की कोशिश की और संचालक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में कचरे का कारखाना चलाने को लेकर ऑपरेटर और संचालक को धमकी देने का मामला सामने आया है। संचालक ने तीन लोगों पर ऑपरेटर पर हमला करने और खुद को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली की प्रह्लादपुरी के रहने वाले सुजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका सेक्टर-39 स्थित हरिजन बस्ती में कचरे का कारखाना है। उनके प्लांट पर जय किशोर ऑपरेटर हैं। आरोप है कि अनिकेत और अर्पित प्लांट को बंद करवाकर अपना प्लांट चलवाना चाहते हैं, इसको लेकर रंजिश मानते हैं।
आरोप है कि नौ नवंबर को अर्पित, अनिकेत और अन्य लोग प्लांट पर पहुंचे। अभद्रता करते हुए जय किशोर से प्लांट बंद करने को बोलने लगे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने को बोला। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने जय किशोर को लात-घूसों से पीटा। लोगों को एकत्रित होता देख और पुलिस आने की भनक लगते ही आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों ने फोन कर सुजीत से भी अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




