क्षमता से अधिक सामान ढोते 16 वाहन सीज

Apr 07, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को जांच अभियान चलाया, जिसमें 16 क्षमता से अधिक सामान ढो रहे वाहन पकड़े गए। वाहनों को जब्त कर लिया गया है और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई सेक्टर 62 और किसान चौक समेत अन्य स्थानों पर की गई।

क्षमता से अधिक सामान ढोते 16 वाहन सीज

नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में मंगलवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 16 वाहन पकड़े गए। वाहनों को जब्त कर लिया गया। सेक्टर 62, किसान चौक समेत अन्य स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। प्रवर्तन टीम के अनुसार वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी की जाएगी। इसमें जिन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस नोएडा में बना है, उनका निलंबन कर दिया जाएगा। वहीं, अन्य जिलों में बने ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति संबंधित परिवहन विभाग से की जाएगी। --------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।