नियम तोड़ने पर 35 % से अधिक जुर्माना वसूला

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा में यात्री वाहन मालिकों से वित्तीय वर्ष 2025-26 में नियमों के उल्लंघन पर 1.56 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा, परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स में 1.6 करोड़ रुपये की वृद्धि की है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि यह लापरवाही यात्रियों की जान को जोखिम में डाल सकती है।

नियम तोड़ने पर 35 % से अधिक जुर्माना वसूला

नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में नियमों के उल्लंघन पर बीते वित्तीय वर्ष में पहले के मुकाबले यात्री वाहन मालिकों से 1.56 करोड़ रुपये यानि 35 फीसदी से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स भी पहले की तुलना में 1.6 करोड़ रुपये ज्यादा वसूला गया है। विभाग ने बुधवार को यह जानकारी जारी की है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नियमों का उल्लंघन कर दौड़ते वाहनों से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6.09 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। वाहनों का टैक्स 3.69 करोड़ रुपये जमा किया गया। वहीं, इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 4.53 करोड़ रुपये जुर्माना जमा कराया गया था।

वाहनों का जमा किया गया कर 2.93 करोड़ रुपये था।एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि इनमें बसें, मिनी बसें और अन्य सवारी वाहन शामिल थे। अलग-अलग नियमों के उल्लंघन से सवारियों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। इसके अलावा इस लापरवाही के कारण अन्य वाहन भी दुर्घटना ग्रस्त हो सकते थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।