नियमों का उल्लंघन करने पर 11 निजी स्कूल बसों के चालान
नोएडा, सौम्य मिश्र। परिवहन विभाग की ओर से एक से 15 जुलाई तक चलाए जा

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से एक से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर सघन जांच अभियान के तहत सोमवार को 11 स्कूल बसों के चालान किए गए। अग्निशमन उपकरण दुरुस्त न होने, ड्राइविंग लाइसेंस न दिखा पाने और सीट बेल्ट न लगाने पर यह कार्रवाई की गई। इसके अलावा दो बसों का रोड टैक्स नहीं जमा था। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि चालान की जद में आई बसें स्कूलों की अपनी हैं। पांच दिन में 700 से अधिक स्कूली वाहनों की जांच की गई है। कमियां मिलने पर वाहनों के चालान और सीज करने के अलावा के अलावा स्कूलों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
स्कूलों के नाम पर पर लगभग 3400 वाहन पंजीकृत हैं। इन सभी की जांच 15 जुलाई तक कर ली जाएगी। इसमें स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानकों, फिटनेस और परमिट की जांच शामिल है। उन्होंने कहा कि वाहनों में यदि कमियां हैं, तो उन्हें दुरुस्त कराकर ही सड़कों पर स्कूल उतारें।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


