बिना हेलमेट-सीट बेल्ट 100 से अधिक वाहनों के चालान
नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में शुक्रवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शुक्रवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट दौड़ते 100 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। वहीं, क्षमता से अधिक सामान ढोने के कारण दस वाहनों को जब्त किया गया। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया था। इसमें विशेष निगरानी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों की हुई थी। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक चालान किए गए हैं, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ाने वाले वाहनों के चालान अधिक हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ दोपहिया वाहन ऐसे थे, जिसमें दो सवारियां बैठी हुई थी और दोनों ने हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इसके अलावा क्षमता से अधिक सामान ढोते पकड़े गए वाहनों को अलग-अलग स्थानो पर बंद किया गया है। इसमें वाहनों को सेक्टर 62 स्थित डी पार्क, नॉलेज पार्क, बादलपुर थाने समेत अन्य स्थानों पर बंद किया गया है। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे। जो वाहन अन्य जिलों में पंजीकृत हैं, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति संबंधित परिवहन विभाग से की जाएगी।---------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


