Noida News: किन्नर ने लिफ्ट मांगकर गाड़ी सवार की जेब से 45 हजार निकाले

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में किन्नर ने लिफ्ट मांगकर एक व्यक्ति की जेब

Noida News: किन्नर ने लिफ्ट मांगकर गाड़ी सवार की जेब से 45 हजार निकाले

Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में किन्नर ने लिफ्ट मांगकर एक व्यक्ति की जेब से 45 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने सेक्टर-49 रेड लाइट तक जाने की बात कहकर लिफ्ट ली थी। कुछ दूरी चलने के बाद वह रुपये निकालकर यूटर्न के पास उतर गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-12 निवासी दिग्यांशु ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 11 सितंबर की रात करीब आठ बजे अपनी गाड़ी से घर से निकले थे। सेक्टर-12/22 की ओर से होते हुए वह सेक्टर-49 की तरफ जा रहे थे। सिटी सेंटर अंडरपास पार करने के बाद कुछ दूरी पर एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी।

पीड़ित ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। व्यक्ति ने बताया कि उसे सेक्टर-49 रेड लाइट तक जाना है। कुछ दूरी चलने के बाद गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने किसी तरह उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। इसके बाद करीब 100 मीटर आगे जाकर आरोपी ने गाड़ी रुकवाई और यूटर्न के पास उतरकर वहां से चला गया। पीड़ित ने बताया कि उनकी जेब में 500 रुपये के 90 नोट थे। इस तरह कुल 45 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने ट्रांसजेंडर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में कई ट्रांसजेंडर से पूछताछ की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: किन्नर ने लिफ्ट मांगकर गाड़ी सवार की जेब से 45 हजार निकाले