एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत

Jan 10, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

- मृतक युवक का साथी हादसे में घायल - निजी अस्पताल में चल रहा

एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने से उसपर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने के पहले ही एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिल्ली के सरिता विहार के नसीम और इरफान शुक्रवार को किसी काम से नोएडा आए थे। एमिटी चौकी क्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को आनन फानन में नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने नसीम को मृत घोषित कर दिया।

उसके सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट लगी थी। इरफान के पैर में चोट आई है। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और हालत सामान्य बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हादसे की जानकारी युवकों के परिजनों को दी। वे कुछ ही समय बाद नोएडा पहुंच गए। इस संबंध में परिजनों ने अभी तक शिकायत नहीं दी है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। प्रारंभिक जांच के क्रम में पुलिसकर्मियों को कुछ लोगों ने बताया कि युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवक घायल हुए थे। सच्चाई क्या है इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतक नसीम की उम्र महज 23 साल थी। वहीं घायल इरफान की उम्र 20 साल है। दोनों गहरे दोस्त थे। बेटे की मौत के बाद से नसीम के घर में मातम पसरा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;