सबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण चालान हुए

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, सौम्य मिश्र । जिले में शनिवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसमें यातायात

सबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण चालान हुए

नोएडा। जिले में शनिवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। सबसे अधिक 2386 चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के कारण किए गए। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल 6501 वाहनों के ई-चालान और 22 गाड़ियों को सीज किया गया। इसमें यातायात पुलिसकर्मियों ने 2443 और आईएसटीएमएस कैमरों द्वारा 4058 वाहनों के चालान किए गए। चालक द्वारा हेलमेट नहीं लगाने के कारण 2386 वाहनों के चालान किए गए। गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण 815, गलत नंबर प्लेट की वजह से 352, तेज गति में गाड़ी दौड़ाने की वजह से 425, मोडिफाइड साइलेंसर के कारण 18 और हूटर-प्रेशर हॉर्न के कारण 28 गाड़ियों के चालान किए गए।

सेक्टर-62 मॉडल टाउन पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया।--------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsसबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण चालान हुए