6769 वाहनों के ई-चालान किए गए

Feb 14, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा में शनिवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया, जिसमें 6769 वाहनों के ई-चालान किए गए। पुलिस ने 2258 चालान और आईएसटीएमएस कैमरों के माध्यम से 4511 चालान किए। बिना हेलमेट, तेज गति और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण कई चालान किए गए, और 13 वाहनों को सीज किया गया।

6769 वाहनों के ई-चालान किए गए

नोएडा। जिले में शनिवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई की गई। इसमें कुल 6769 वाहनों के ई-चालान किए गए। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात पुलिसकर्मियों ने 2258 चालान और आईएसटीएमएस कैमरों द्वारा 4511 वाहनों के चालान किए गए। बिना हेलमेट 2443, नो पार्किंग के कारण 689 और तेज गति में गाड़ी चलाने के कारण 376 वाहनों के चालान किए गए। 13 वाहनों को सीज किया गया। गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण 629 वाहनों के चालान किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।