आज दलित प्रेरणा स्थल के सामने निकलने से बचें
नोएडा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम होगा। बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे, जिसके लिए यातायात पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा और पार्किंग के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं।

नोएडा, विक्रम शर्मा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर मंगलवार को सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल में कार्यक्रम आयोजित होगा। ऐसे में यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसको लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा है कि भीड़ बढ़ते ही वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा।यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दलित प्रेरणा स्थल के सामने से डीएनडी व चिल्ला बॉर्डर की ओर आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन, अट्टा पीर से डीएनडी व चिल्ला बॉर्डर होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे। इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर की ओर से जाने वाले वाहनों को सेक्टर-1 गोलचक्कर, अट्टा पीर, सेक्टर-37 से होते हुए नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होते हुए गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
डीसीपी ने बताया कि दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-1, सेक्टर-16ए फिल्म सिटी के अंदर बनी बहुमंजिला पार्किंग व सेक्टर-95 गंदे नाले के पास बनी पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे।---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


