Noida News: हादसे रोकने के लिण् 27 अवैध कट बंद होंगे

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 27 अवैध कटों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाया गया है। एआरटीओ ने संबंधित विभागों को आदेश दिए हैं कि वे इन कटों को कंक्रीट बैरियर या लोहे की ग्रिल से बंद करें।

Noida News: हादसे रोकने के लिण् 27 अवैध कट बंद होंगे

Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसों और जाम के कारण बन रहे 27 अवैध कट बंद कराए जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने लिया। इसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को अवैध कटों की सूची के साथ पत्र लिखा है। एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से ये 27 कट बेहद संवेदनशील हैं। सड़कों पर अनाधिकृत रूप से बने ये अवैध कट आए दिन होने वाले सड़क हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं। वाहन चालक शार्ट कट के चक्कर में इनसे गलत दिशा में वाहन मोड़ लेते हैं, जिससे गंभीर सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। इन कट की वजह से जाम की भी समस्या होती है। एआरटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और लोगों की जान को जोखिम में डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को पत्र लिखकर कहा गया है कि वह अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले इन अवैध कटों पर कंक्रीट बैरियर या लोहे की ग्रिल लाकर इन्हें पूरी तरह बंद कराएं। इससे भविष्य में होने वाली किसी भी अनहोनी को टाला जा सकता है.

ये हैं अवैध कट

-------------------

नोएडा क्षेत्र में

-सोरखा गेट नंबर-2 के सामने

-सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के नीचे

-छिजारसी व बहलोलपुर गोलचक्कर के बीच

-छिजारसी में शिवम इंटर कॉलेज के सामने

--------------

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में

-दुर्गा टॉकिज व मोजर बियर गोलचक्कर के बीच

-एलजी गोलचक्कर के पास मारुति सर्विस सेंटर के सामने

-सूरजपुर-कासना मार्ग पर एलजी गोलचक्कर के पास

-मकोड़ा व तिलपता गोलचक्कर के बीच

-अल्फा गोलचक्कर के पास

-परी चौक से नोएडा की ओर आते समय नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास

---------------

यमुना क्षेत्र में

-गलगोटिया विश्वविद्यालय के सामने

-एनआईयू के सामने

-बीआईसी गेट के सामने

------------

राट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण क्षेत्र में

-नौरगपुर पेट्रोल पंप के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर

-एनएच-91 पर आनंद अस्पताल के सामने

-एनएच-91 पर खेड़ा धर्मपुरा गांव के सामने

-एनएच-91 पर त्यागी पेट्रोल पंप के सामने

-एनएच-91 पर अर्जुन पेट्रोल पंप के सामने

-एनएच-91 पर अच्छेजा में इंडियन पेट्रोल पंप के सामने

-एनएच-91 पर कोतवाली बादलपुर के सामने

-एनएच-91 पर बादलपुर में करतार सिंह के आवास के पास

-एनएच-91 पर बादलपुर में ब्लू डायमंड स्कूल के सामने

-एनएच-91 पर धमू मानिकपुर में शिव मंदिर के सामने

-आईजीएल पंप ईपीई

-नई गांव गांव के सामने कट

-कोट गांव के सामने कट

-कोट गांव में आईजीएल पंप के सामने

-----------------

विक्रम शर्मा

अवधारणाओं से संबंधित प्रश्न

नोएडा में अवैध कट क्यों बंद किए जा रहे हैं?
नोएडा में अवैध कट सड़क हादसों और जाम के कारण बन रहे हैं और इन्हें बंद करने का निर्णय सड़क सुरक्षा के लिए लिया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: हादसे रोकने के लिण् 27 अवैध कट बंद होंगे