एलिवेटेड रोड शोर कम करने के लिए बैरियर लगेंगे

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, उदय सिंह। भंगेल एलिवेटेड रोड पर शोर रोकने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे। इसके

एलिवेटेड रोड शोर कम करने के लिए बैरियर लगेंगे

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भंगेल एलिवेटेड रोड पर शोर रोकने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया। एक जून को टेंडर खोले जाएंगे। फिर दो से तीन दिन में कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। संभवत: दो महीने में बैरियर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 18.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार एलिवेटेड रोड अगाहपुर, सेक्टर-40, 49, 48, 107 बरौला, भंगेल गांव की आबादी के बीच से निकला है। ट्रैफिक के शोर से आसपास के सेक्टर और गांव के लोगों की परेशानी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने योजना बनाई है।

प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि साउंड बैरियर छह फीट ऊंचाई के लगवाए जाएंगे। इसके लिए मानक इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) से लिए गए हैं। मनुष्य की श्रवण क्षमता 80 डेसिबल होती है। इससे ज्यादा मनुष्य बर्दाश्त नहीं कर सकता है। 0 से 25 डेसिबल पर तक की आवाज शांत वातावरण को दर्शाता है। यदि आवाज की तीव्रता 80 डेसिबल से अधिक होती है तो मनुष्य बिमार पड़ने लगता है। वहीं, जब आवाज की तीव्रता 130-140 डेसिबल होती है तो व्यक्ति को बेचैनी होने लगती है। लगातार इतनी तेज आवाज सुनने पर व्यक्ति बहरा भी हो सकता है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार नॉइस बैरियर हाईवे और घरों के बीच एक ध्वनि अवरोधक के रूप में काम करते हैं। यह ध्वनि को समाप्त नहीं करते बल्कि उसकी क्षमता को कम कर देते हैं। ये शोर को 50 डेसिबल तक कम करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में घरों तक पहुंचने वाले ध्वनि प्रदूषण का प्रभाव काफी कम हो जाएगा। एलिवेटड के दोनों ओर नाइज बैरियर लग जाने के बाद यहां पड़ने वाले सेक्टर-41, 48, 49, 47, 82, 110, 107 के लोगों को परेशानी नहीं होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।