ग्रेनो वेस्ट में कौन सी चलेगी मेट्रो, मंत्रालय लेगा फैसला

ग्रेनो वेस्ट में कौन सी चलेगी मेट्रो, मंत्रालय लेगा फैसला

संक्षेप:

नोएडा से ग्रेनो वेस्ट तक सामान्य मेट्रो और रैपिड मेट्रो के संचालन पर बैठक हुई। एनएमआरसी अधिकारियों ने ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट पर काम करने का सुझाव दिया। मेट्रो और रैपिड मेट्रो की रफ्तार में फर्क के कारण दोनों का संचालन एक ही ट्रैक पर संभव नहीं है। मंत्रालय अब दोनों परियोजनाओं पर विचार करेगा।

Dec 10, 2025 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा से ग्रेनो वेस्ट तक सामान्य मेट्रो चलेगी या फिर रैपिड मेट्रो, इसको लेकर दिल्ली में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने नोएडा से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित मेट्रो रूट को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया। सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक ग्रेनो वेस्ट मेट्रो और गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर तक रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) रूट पर बुधवार को केंद्र में मंथन हुआ। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी परिवहन निगम की बुलाई थी। इसमें नोएडा की तरफ से एनएमआरसी के अधिकारियों ने ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट पर काम करने का सुझाव दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एनएमआरसी के अधिकारियों ने कहा कि सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो चलाने की जरूरत है। मेट्रो और रैपिड मेट्रो का संचालन ग्रेनो वेस्ट के आगे एक ही ट्रैक पर मुमकिन नहीं है। इसकी वजह यह है कि मेट्रो की रफ्तार 50 तो रैपिड मेट्रो की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रहती है। दोनों रूट समानांतर बनाए जाने पर दोनों ही परियोजनाओं की उपयोगिता कम होगी। अधिकारियों ने बताया कि अब मंत्रालय स्तर पर मेट्रो और रैपिड मेट्रो दोनों ही परियोजनाओं पर विचार होगा। दोनों ही रूट ग्रेनो वेस्ट होकर गुजर रहे हैं। अब तक प्रस्तावित रैपिड मेट्रो का रूट गाजियाबाद से एक मूर्ति गोलचक्कर के पास रैपिड मेट्रो आकर ग्रेनो वेस्ट में जुड़ेगी। इसके बाद यह रूट ग्रेनो वेस्ट होकर ही आगे बढ़ेगा। इसी रूट के समानांतर एनएमआरसी का ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट भी प्रस्तावित है।