
स्कूटी सवारों ने बैंककर्मी से मोबाइल छीना
संक्षेप:
नोएडा के सेक्टर-28 में डीपीएस स्कूल के पास दो बदमाशों ने एक बैंककर्मी से मोबाइल झपट लिया। पीड़ित दीपक अरोड़ा ने सेक्टर-20 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे हुई,...
Aug 14, 2025 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
नोएडा। सेक्टर-28 में डीपीएस स्कूल के पास स्कूटी सवार दो बदमाश बैंककर्मी से मोबाइल झपट ले गए। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाना पुलिस से शिकायत की है। दीपक अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे खाना खाकर टहलने निकले थे। इसी दौरान किसी परिचित का फोन आया तो वह बात करते हुए चलने लगे। इसी दौरान पीछे से स्कूटी सवार दो बदमाश आए। पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल झपटा और दोनों भाग गए। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में बदमाश वारदात कर भागते दिखाई दिए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




