बदमाशों ने मोबाइल लूटा
नोएडा के सेक्टर-24 में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का आईफोन झपट लिया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित किसी से कॉल पर बात कर रहा था। बदमाशों ने पीड़ित को धक्का देकर गिराने का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर रही है।

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-24 थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति का आईफोन झपट लिया और फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब पीड़ित किसी से कॉल पर बात कर रहा था। थाने में दी शिकायत में लक्ष्य सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते माह की 11 तारीख को चौड़ा गांव के मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया। बदमाशों ने पीड़ित को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। पीड़ित के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस का दावा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की बाइक और उनके हुलिया की जानकारी मिल गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


