ध्यान भटकाकर कार के अंदर से चोरी
नोएडा के सेक्टर 113 में ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने पंकज कुमार श्रीवास्तव की कार से पर्स, मोबाइल और नगदी चुरा ली। एक संदिग्ध व्यक्ति ने उनकी कार पर खिड़की पर नॉक किया और बातचीत के बहाने उनका ध्यान भटकाया। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने ध्यान भटकाकर कार के अंदर से पर्स, मोबाइल और नगदी की चोरी कर ली। सेक्टर-77 निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव सोमवार शाम ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने उनकी कार के पास आकर खिड़की पर नॉक किया और बातचीत के बहाने ध्यान भटका दिया। जैसे ही उन्होंने कार की खिड़की खोली, वैसे ही एक अन्य व्यक्ति कार में रखा मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में करीब आठ हजार रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड, चार क्रेडिट कार्ड और तीन एटीएम कार्ड मौजूद थे।
इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।रवि प्रकाश सिंह रैकवार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


