Noida Teen Stabbed After Argument Serious Condition कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Teen Stabbed After Argument Serious Condition

कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला

नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। मामला एक मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ जब आरोपी शिवम ने धमकी दी थी। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं और घायल युवक अस्पताल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 15 Sep 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला

नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने शनिवार शाम एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। उसके पिता ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चोटपुर कॉलोनी निवासी मोतीराम ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अमन की फोन पर शिवम से कहासुनी हो गई। शिवम उस समय आगरा में था। उसने नोएडा आने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। अमन 13 सितंबर की शाम कॉलोनी में ही ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पास अपने दोस्त नितिन के साथ खड़ा था, तभी शिवम अपने दोस्त के साथ आया और कहासुनी करने लगा।

अमन ने विरोध किया तो शिवम और उसके दोस्त ने चाकू से हमला करके अमन को घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अमन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।