
महिला बीएलओ का त्यागपत्र वायरल हुआ
नोएडा के एक उच्च प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका ने बीएलओ ड्यूटी से परेशान होकर त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र को व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा किया, लेकिन बाद में हटा लिया। शिक्षिका ने 1179 मतदाताओं की सूची दुरुस्त करने की जिम्मेदारी का हवाला देते हुए त्यागपत्र दिया। इस मामले में शिक्षा अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी।
नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-34 स्थित एक उच्च प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षिका ने रविवार सुबह बीएलओ की ड्यूटी से परेशान होकर त्यागपत्र दे दिया। हालांकि, शिक्षिका ने बीएलओ के व्हाट्सऐप ग्रुप पर त्यागपत्र अपलोड करने के कुछ समय बाद हटा दिया। यह त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अध्यापिका के पास सेक्टर-33 स्थित एक स्कूल में मतदान केंद्र की बीएलओ की जिम्मेदारी थी। रविवार सुबह 7.51 बजे उन्होंने लिखित त्यागपत्र व्हाट्सऐप ग्रुप पर अपलोड कर दिया। हालांकि, कुछ समय बाद त्यागपत्र को ग्रुप से हटा दिया गया। बावजूद इसके ग्रुप के कुछ सदस्यों से त्यागपत्र सुरक्षित रख लिया। सोशल मीडिया पर वायरल त्यागपत्र में शिक्षिका ने बताया कि उनके पास 1179 मतदाताओं की सूची दुरुस्त करने की जिम्मेदारी है।
अब तक उन्होंने ऑनलाइन 215 फार्म फीड करा दिए हैं। अब वह नौकरी से त्याग पत्र दे रही हैं। त्यागपत्र में उन्होंने निर्वाचन सामग्री भी जमा करने के लिए निर्देश की मांग की है। हालांकि, इस संबंध में जब अध्यापिका से बात की गई तो उन्होंने त्यागपत्र देने से इनकार कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार का कहना है कि उन्हें अध्यापिका का कोई त्याग पत्र ऑनलाइन या ऑफलाइन प्राप्त नहीं हुआ है। परेशानियों से जूझ रहे शिक्षक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी का कहना है बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की बीएलओ ड्यूटी न लगाने की अपील की थी, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। शिक्षक-शिक्षिकाएं शारीरिक और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके ड्यूटी निभाने को मजबूर हैं। उन्होंनेअधिकारियों पर शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। लापरवाही बरतने पर केस दर्ज किए जा रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में बार-बार चेतावनी के बावजूद काम नहीं करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। एक दिन पहले ही शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर 60 बीएलओ और सात सुपरवाइजरों के खिलाफ जिले अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज किया गया। वर्तमान में जिले के सभी हिस्से में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। चार दिसंबर तक सभी मतदाताओं का सत्यापन कर गणना प्रपत्र भरवाना है, लेकिन काफी बीएलओ काम नहीं कर रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




