Noida News: जिला तैराकी के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने 40 स्वर्ण पदक झटके
Noida News: नोएडा में शनिवार को आयोजित जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 40 स्वर्ण पदक जीते। सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रदेश तैराकी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में 200 से अधिक तैराकों ने भाग लिया और कई खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला जूनियर और सब जूनियर तैराकी के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने 40 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सभी स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदेश तैराकी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता में जिले के 200 से अधिक तैराकों ने दमखम दिखाया। व्यक्तिगत मेडले में उत्सा गंगवार ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 में शार्वी शर्मा ने स्वर्ण पदक झटका। वेदांत चंद्रा, शिवांश मिश्रा, आदित्य खेर, आयु त्यागी, आद्या गुप्ता, मिशिका लवानिया, भाविका चौधरी, न्यासा गुप्ता, देव भारद्वाज, सुमित नेगी, प्रज्ञान यादव, आरोही राय, काश्वी चोपड़ा, सिदक कौर, तनिष्का गुप्ता, अयान विश्नोई, विष्णु नारायण, आर्शिया मक्कड़, सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक झटके।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन रविवार को भी कई स्पर्धाओं में तैराक दमखम दिखाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


