आवारा पशु की टक्कर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर घायल
नोएडा के सेक्टर-168 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रखर सुधांशु गंभीर रूप से घायल हो गए जब एक आवारा पशु ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और घायल को अस्पताल में सर्जरी के बाद अभी भी गंभीर हालत में रखा गया है। स्थानीय निवासियों ने आवारा पशुओं के बढ़ते आतंक की शिकायत की है।

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-168 में मंगलवार शाम आवारा पशु की टक्कर से बाइक सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना तब घटी, जब वह ग्रेटर नोएडा स्थित अपने कार्यालय से पीजी लौट रहे थे। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सुरजन नगर निवासी प्रखर सुधांशु के रूप में हुई। वह पिछले एक वर्ष से सेक्टर-168 स्थित पीजी में रह रहे हैं। वह ग्रेटर नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं। उनके भाई प्रणव भारद्वाज ने बताया कि आवारा पशु के सींग ने उनके हेलमेट को भेद दिया और उनकी दाहिनी आंख के ऊपर जा लगा।
इससे प्रखर की खोपड़ी सुधांशु में गंभीर चोटें आईं। बताया जाता है कि उनके चश्मे के टुकड़े उनके सिर में धंस गए। एक राहगीर ने सुधांशु के फिंगरप्रिंट का उपयोग करके उनका फोन अनलॉक किया और परिजनों को सूचना दी। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब भी गंभीर है, लेकिन गुरुवार को उन्हें होश आ गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। वहीं, इस संबंध में प्रखर के चाचा आनंद कुमार शर्मा ने एक्सप्रेसवे थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


