सोसाइटी में विरोध के बाद रखरखाव शुल्क वापस

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के आम्रपाली सोसाइटी में एओए की बैठक में निवासियों के विरोध के बाद बढ़ा हुआ रखरखाव शुल्क वापस ले लिया गया। निवासियों ने आय-व्यय का ब्योरा मांगा और शुल्क को 2.50 रुपये से 2.20 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कर दिया गया। एओए ने तीन सप्ताह में सवालों का जवाब देने का आश्वासन दिया।

सोसाइटी में विरोध के बाद रखरखाव शुल्क वापस

नोएडा, उदय। सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली सोसाइटी में प्रिंसिले एस्टेट सोसाइटी में रविवार को एओए की बैठक (जीबीएम) हुई। इसमें लोगों के विरोध के चलते बढ़ा हुआ रखरखाव शुल्क वापस ले लिया गया। दरसअल, सोसाइटी के निवासियों ने रखरखाव शुल्क बढ़ाने और आय-व्यय का ब्यौरा न देने पर एओए की जिलाधिकारी (डीएम) और डिप्टी रजिस्ट्रार (डीआर) से शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि एओए ने छह महीने में दो बार रखरखाव शुल्क बढ़ा दिया है। पूर्व में 1.90 रुपये प्रति स्क्वायर फीट शुल्क लिया जाता था। इसे बढ़ाकर 2.20 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कर दिया गया। इसके बाद एक मई से 2.50 रुपये प्रति स्स्क्वायर फीट शुल्क कर दिया।

सोसाइटी में आय और व्यय का ब्योरा भी नहीं दिया जा रहा। इसी तरह की कई अन्य अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसके बाद डीएम के निर्देश पर डीआर ने एओए को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर एओए ने रविवार को बैठक की। बैठक सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। इस दौरान लोगों की एओए पदाधिकारियों के साथ नोंकझोंक हुई। निवासियों ने रखरखाव शुल्क बढ़ाने का विरोध कर आय-व्यय का ब्योरा मांगा। एओए ने दो से तीन सप्ताह में सभी सवालों का जवाब देने का आश्वासन दिया। इसके साथ एक मई से 30 पैसे बढ़ाया गया रखरखाव शुल्क वापस ले लिया गया। अब पूर्व की भांति 2.20 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के अनुसार ही शुल्क देना होगा। इससे सोसाइटी निवासी राहत महसूस कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।