सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी को पीटा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, गौरव भारद्वाज । सेक्टर-35 स्थित सोसाइटी में गेट पर तैनात गार्ड के साथ पांच दिन पूर्व

सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी को पीटा

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-35 स्थित सोसाइटी में गेट पर तैनात गार्ड के साथ पांच दिन पूर्व एक युवक ने मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-33 स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में रहने वाले हेमचंद ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-35 स्थित गरिमा विहार सोसाइटी में बतौर गार्ड की नौकरी करते हैं। उनकी 24 मई को सोसाइटी के मुख्य गेट पर ड्यूटी थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे सोसाइटी निवासी अभिषेक वहां आया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की।

शोर सुनकर सोसाइटी के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी द्वारा की गई मारपीट के चलते उन्हें चोट आई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।