सुरक्षाकर्मियों में वेतन न मिलने पर नाराजगी
नोएडा के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पंचशील हाईनिश सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार रात वेतन न मिलने पर विरोध किया। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि उन्हें डेढ़ माह से वेतन नहीं मिला है। मेंटिनेंस स्टाफ ने आश्वासन दिया कि मंगलवार को वेतन मिलेगा, जिसके बाद सभी ने काम संभाला।

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित पंचशील हाईनिश सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने वेतन नहीं मिलने के कारण सोमवार रात को रोष प्रकट किया। सोसायटी परिसर में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए सुरक्षाकर्मियों ने डेढ़ माह से वेतन नहीं मिलने की बात कही। हालांकि, मेंटिनेंस स्टाफ के समझाने बुझाने और मंगलवार को वेतन देने के आश्वासन के बाद सभी ने काम संभाला। सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि सभी किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। यदि समय पर वेतन नहीं मिलेगा तो वे किराया नहीं भर सकेंगे और मकान मालिक कमरे पर ताला डाल देगा। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर काफी महंगे में भर रहा है।
लंबे समय तक वेतन नहीं मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है। सोसायटी के निवासियों ने कहा कि जब समय पर मेंटिनेंस की राशि निवासी जमा कर रहे हैं तो सुरक्षाकर्मियों को डेढ़ माह से वेतन क्यों नहीं दिया गया। अन्य निवासियों ने भी इस पर रोष प्रकट किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


