
पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर लोगों का प्रदर्शन
नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-56 में पेयजल का संकट समाप्त नहीं होने पर रविवार को सेक्टर
नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-56 में पेयजल संकट का समाधान न होने पर रविवार को लोगों ने योग पार्क में विरोध प्रर्दशन किया। साथ ही प्राधिकरण के जल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि प्राधिकरण से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आरडब्ल्यूए ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पेयजल और सीवर की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय मावी ने बताया कि सेक्टर-56 साल 1980 के आसपास बसासाय गया। तब के समय डाली गई पानी और सीवर की लाइन अब की जनसंख्या के हिसाब से उपयुक्त नहीं है।

सेक्टर में सात ब्लॉकों में करीब एक हजार घर और 2000 फ्लैट हैं। दीवाली के पहले से सेक्टर में बूंद बूंद पानी की समस्या बनी हुई है। सेक्टर में रोजाना पानी के टैंकर से काम चलाना पड़ रहा है। इस पर काफी खर्चा होता है। निवासियों का कहना है कि सेक्टर में दीवाली के पहले से ही गंगाजल आपूर्ति नहीं हो रही है और जो पेयजल आ रहा है उसका गुणवत्ता (टीडीएस) काफी उच्च स्तर का है। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग से लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक महीने से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं। ऐसे में उन्हें विरोध-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष हरीश जुगरान और महासचिव जीके बंसल ने बताया कि सेक्टर के करीब तीन हजार परिवार बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि सेक्टर में गंगाजल नहीं आ रहा। वहीं, दूसरी ओर सेक्टर के अंदर सीवर ओवर फ्लो हो रहा है क्योंकि सीवर की सफाई नहीं हो रही है। इस संबंध में सेक्टर निवासी नोएडा प्राधिकरण से शिकायत करके थक चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। निवासियों ने रविवार को नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अगर हालात न सुधरे तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। खोड़ा से सीवर बहकर आता है खोड़ा की तरफ से सीवर सेक्टर के ए, बी और सी ब्लॉक की तरफ से बहकर आता है। खोड़ा की तरफ से सीवर ओवरफ्लो होने से बदबू की वजह से बुरा हाल है। शिकायत करने पर सीवर की सफाई करने आते हैं, लेकिन दूसरे दिन फिर वही स्थिति हो जाती है। - एके यादव, कोषाध्यक्ष आपूर्ति के लिए कोई निश्चित समय नहीं पेयजल आपूर्ति के लिए कोई निश्चित समय नहीं है लेकिन जाने का समय सुबह और शाम को पौने नौ बजे निश्चित है। सेक्टर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को वो मजबूर होंगे। - सुनीता सिंह, निवासी सेक्टर-56 में जिस स्थान से पेयजल आपूर्ति होती है, वहां वॉल खराब हो गया था। इससे दो-तीन दिन से दिक्कत हो रही थी। आज सुबह इसको ठीक करा दिया गया। अब पेयजल आपूर्ति ठीक ढंग से हो रही है। - आरपी सिंह, महाप्रबंधक, नोएडा प्राधिकरण

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




