Noida News: पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । शहर के पांच प्रमुख स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की

Noida News: पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के पांच प्रमुख स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड की मदद से स्कूल परिसरों में जांच अभियान चलाया। कई घंटे तक चली जांच में बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद धमकी को अफवाह करार दिया गया। सुबह करीब सवा नौ बजे आए ई-मेल में दावा किया गया कि फॉर्च्यून वर्ल्ड, एमिटी, खेतान और बाल भारती समेत पांच स्कूलों में धमाका होगा। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधिकारी और सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर बच्चों को स्कूल की इमारतों से बाहर खुले और सुरक्षित स्थान पर एकत्र कर दिया गया। जब तक जांच अभियान चला, विद्यार्थियों को वहीं रखा गया। शिक्षक और स्कूल कर्मचारी भी पुलिस के निर्देशों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करते रहे。

पुलिस जांच की प्रक्रिया

पुलिस टीम ने स्कूल परिसर में पहुंचकर अलग-अलग हिस्सों की जांच शुरू की। टीम ने कक्षाओं, स्टाफ रूम, प्रयोगशालाओं, गलियारों, सीढ़ियों, शौचालयों, स्टोर रूम और अन्य संवेदनशील स्थानों को देखा। स्कूल की इमारत के भीतर और बाहर रखे सामान की भी जांच की। परिसर में खड़े वाहनों और आसपास के हिस्सों की भी जांच की गई। डॉग स्क्वॉयड की मदद से भी संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। पुलिस टीमों ने यह सुनिश्चित किया कि किसी स्थान पर विस्फोटक या ऐसी कोई वस्तु तो नहीं रखी गई है, जिससे बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा हो। कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर स्कूल प्रबंधन को राहत मिली। जांच पूरी होने तक पुलिस ने स्कूलों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति की लगातार निगरानी की। जांच में सब कुछ सामान्य पाए जाने के बाद बच्चों को वापस कक्षाओं में भेजा गया। इसके बाद स्कूलों में कक्षाएं अपने नियमित समय के अनुसार संचालित हुईं।

अभिभावक स्कूल पहुंचे

स्कूल में बम होने की जानकारी सामने आने के बाद बच्चों के अभिभावकों की चिंता बढ़ गई। कई अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा की जानकारी लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन और पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया कि परिसर की सघन जांच कराई जा रही है और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। मौके पर डीसीपी नोएडा साद मियां खान, एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जांच टीमों से लगातार जानकारी ली।

ई-मेल भेजने वाले की तलाश

पुलिस अब धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी है। साइबर टीम ई-मेल के तकनीकी विवरण की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ई-मेल किस माध्यम से भेजा गया और इसके पीछे कौन व्यक्ति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षा मानकों के तहत स्कूलों की जांच कराई गई। तलाशी में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पहले भी मकी भरे ई-मेल आ चुके

नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक मई 2024 को नोएडा के डीपीएस समेत दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। पांच फरवरी 2025 को नोएडा के स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री और मयूर स्कूल को ई-मेल से बम की धमकी मिली थी। 19 दिसंबर 2025 को भी नोएडा के नौ स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इनमें एमिटी और शिव नादर समेत कई स्कूल शामिल थे। 23 जनवरी 2026 को नोएडा के करीब 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई₹-मेल भेजे गए। 19 फरवरी 2026 को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के बीच करीब 12 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले। 25 मार्च 2026 को 14 स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली।

प्रश्न और उत्तर

✦यह घटना कब हुई थी?−
यह घटना सोमवार सुबह हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी