शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए बैठक होगी
नोएडा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए 21 अप्रैल को शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें बच्चों के सीखने के स्तर की पहचान, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की सहायता और नियमित उपस्थिति की रणनीति पर चर्चा होगी। यह बैठक अगले 30 दिन की कार्य योजना तैयार करेगी।

नोएडा, गौरव भारद्वाज। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षक संकुल बैठकों का खाका तैयार होगा। 21 अप्रैल को दोपहर 1:30 से तीन बजे तक यह बैठक होगी। इसमें अगले 30 दिन की कार्य योजना बनाई जाएगी।बैठक में सभी शिक्षकों को समूहों में बांटा जाएगा। बैठक में बच्चों के स्वागत, उनके सीखने के स्तर की पहचान, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहयोग और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के कैलेंडर पर भी चर्चा होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बैठक में गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल, कहानी, संवाद और नवाचार के जरिए बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर विशेष ध्यान रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


