Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Scholarship Exam on November 9 Training for Teachers on November 4
जिले में नौ नवंबर को छात्रवृत्ति परीक्षा होगी

जिले में नौ नवंबर को छात्रवृत्ति परीक्षा होगी

संक्षेप:

- चार नवंबर को शिक्षकों के साथ अन्य लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा - प्रवेश

Nov 02, 2025 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा नौ नवंबर को आयोजित की जाएगी। उससे पहले चार नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा में शिक्षकों के साथ अन्य लोगों को दोपहर एक से दो बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वेबसाइट पर आवेदन पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए सितंबर माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। शैक्षिक सत्र 2024-25 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय के कक्षा आठ के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे जिनके अभिभावक की आय 3.5 लाख रुपये से कम है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सेक्टर-51 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी। इस बार परीक्षा में 1205 छात्र शामिल होंगे। 96 सीटों के लिए छात्रों का चयन होगा। परीक्षा तीन घंटे सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। दिव्यांग बच्चों को एक घंटा अधिक समय दिया जाएगा। उनकी परीक्षा दो बजे तक चलेगी। सभी विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटा पहले पहुंचे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।