Noida News: कंपनी के बिक्री प्रबंधक पर मारपीट का आरोप

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा के सेक्टर-63 में एक कंपनी के बिक्री प्रबंधक पर कंपनी के एक कर्मी ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित अविकास ने बताया कि 17 जुलाई को कहासुनी के बाद आरोपी मोहित शर्मा ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Noida News: कंपनी के बिक्री प्रबंधक पर मारपीट का आरोप

Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की एक कंपनी में बिक्री प्रबंधक के पद पर कार्यरत व्यक्ति पर कंपनीकर्मी ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव निवासी अविकास ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-63 के जी ब्लॉक स्थित एक कंपनी में कार्य करते हैं। 17 जुलाई को वह कंपनी में माल लेकर पहुंचे। इसी दौरान उनकी कंपनी में बिक्री प्रबंधक के पद पर कार्यरत मोहित शर्मा से कहासुनी हो गई। आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया।

साथी कर्मियों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का कहना है कि अस्पताल में उपचार करने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: कंपनी के बिक्री प्रबंधक पर मारपीट का आरोप