पिंक शौचालय में व्यवस्थाएं ठीक मिली
नोएडा में महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक शौचालय की स्थिति का शनिवार को निरीक्षण किया गया। शहर में 314 पिंक शौचालय हैं, जिनमें से 16 विशेष रूप से महिलाओं के लिए हैं। इन शौचालयों में सेनेटरी पैड की व्यवस्था भी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इनकी साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।

नोएडा। शहर में महिलाओं के लिए करीब पांच साल पहले बनाए गए पिंक शौचालय की शनिवार को स्थिति देखी गई। अधिकांश शौचालय ठीक स्थिति में मिले। नोएडा में कुल 314 पिंक शौचालय बने हुए हैं। इनमें 16 पिंक शौचालय हैं जो खासतौर से महिलाओं के लिए बनाए गए हैं। इनमें सेनेटरी पैड की भी व्यवस्था है। ये मॉल, स्कूल, बाजार के आसपास बनाए गए थे। इन शौचालयों को प्राधिकरण की तत्कालीन सीईओ रितु माहेश्वरी ने बनवाया था। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को पिंक शौचालयों का हाल देखा गया। सेक्टर-30 डीपीएस स्कूल के पास बने पिंक शौचालय पूरी तरह साफ नजर आया।
यहां पर महिलाएं इसका प्रयोग कर आ-जा रही थीं। सेक्टर-38ए जीआईपी मॉल के सामने बने पिंक शौचालय में भी साफ-सफाई बेहतर मिली। महिला गार्ड के लिए अलग से कमरा भी बना था। गेट पर दो महिला कर्मचारी भी ड्यूटी पर थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


