Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida s Federation of Resident Welfare Associations Holds Annual Meeting
बैठक में कार्ययोजना की जानकारी दी

बैठक में कार्ययोजना की जानकारी दी

संक्षेप:

नोएडा के सेक्टर-52 में फोनरवा की वार्षिक आमसभा हुई। बैठक में आय-व्यय का ब्योरा दिया गया और विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। नए चुनाव की तारीख 14 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई। महासचिव केके जैन ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों का ब्योरा दिया, जिसमें रेनीवेल और ट्यूबवेल के कार्य शामिल हैं।

Nov 24, 2025 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-52 के फोनरवा दफ्तर पर रविवार को फेंडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की वार्षिक आमसभा की बैठक हुई। इसमें आय-व्यय का ब्योरा दिया गया और फोनरवा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही आगामी दिनों में होने वाले कार्यों के बारे में भी बताया गया। बैठक की अध्यक्षता फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र और संचालन महासचिव केके जैन ने किया। महासचिव केके जैन ने गत वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सात जनवरी 2024 वर्तमान कार्यकारिणी समिति को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्वाचित किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद फोनरवा ने प्रशासन, प्राधिकरण, पुलिस, यूपीपीसीएल और अन्य संबंधित विभागों के माध्यम से शहर के विकास कार्य कराए। उन्होंने बताया कि फोनरवा के सहयोग से आठ रेनीवेल शुरू कराए हैं। इसके अलावा दो की मरम्मत समेत अन्य सभी ट्यूबवेल सक्रिय किए जा रहे हैं। पेड़ों की छटाई के लिए 10 नई मशीनें खरीदी जा रही हैं। अवैध वेंडरों पर विशेष हटाओ अभियान शुरू किया गया है। आवारा कुत्तों की प्रतिदिन नसबंदी कराने की संख्या भी बढ़वाई गई है। अब प्रतिदिन 50 कुत्तों की नसंबदी हो रही है। उन्होंने बताया कि फोनरवा की नई कार्यकारिणी 2026-28 के चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। बैठक में सर्वसम्मति 14 दिसंबर 2025 को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। फोनरवा चुनाव के लिए चार चुनाव अधिकारियों का भी चयन किया गया है। चुनाव अधिकारी कर्नल एसके वैद्य, वीएस नगरकोटी, डॉ. तरसेम चंद और डीके खरबंदा है।