Noida News: सेक्टर-22 की क्षतिग्रस्त सड़कों से परेशानी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-22 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सदस्य विजय कुमार सिंह ने प्राधिकरण से ए से

Noida News: सेक्टर-22 की क्षतिग्रस्त सड़कों से परेशानी

Noida News: नोएडा। सेक्टर-22 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) सदस्य विजय कुमार सिंह ने प्राधिकरण से ए से जे ब्लॉक तक की क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़कें टूट चुकी हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। आरडब्ल्यूए ने वर्क्स सर्कल-5 को तत्काल कार्य शुरू कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने का अनुरोध किया है, ताकि सेक्टरवासियों को राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।