सड़कों की मरम्मत के काम में तेजी आएगी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में सड़कों की मरम्मत का काम मई के अंत तक शुरू नहीं हुआ है। सीईओ की सख्त निर्देश के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही जारी है। प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि बिटुमिन की सप्लाई में तेजी आएगी और जून के पहले सप्ताह से मरम्मत का काम शुरू होगा। शहर की सड़कें खराब स्थिति में हैं।

सड़कों की मरम्मत के काम में तेजी आएगी

नोएडा, विक्रम शर्मा। मई महीना समाप्त हो चुका है लेकिन अभी तक शहर में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। सीईओ के आदेश के बाद भी वर्क सर्किल के अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। अब प्राधिकरण के अफसरों ने दावा किया है जून के पहले सप्ताह से मरम्मत के काम में तेजी आएगी। इसके लिए शुक्रवार को प्राधिकरण के अफसरों ने दिल्ली-एनसीआर में बिटुमिन सप्लाई का काम करने वाले बड़े सप्लायरों के साथ बैठक की। इसमें बिटुमिन का ठेका लेने वाले ठेकेदार भी शामिल थे। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में बिटुमिन मथुरा स्थित आईओसीएल प्लांट से आती है।

यह प्रमुख तेल रिफाइनरी है। यह प्लांट मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। अधिकारियों का कहना है कि प्लांट में बिटुमिन तैयार करने का काम एक-दो जून से शुरू होने की तैयारी है। ऐसे में नोएडा में छह-सात जून जून के पास बिटुमिन पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में जून के पहले सप्ताह से मरम्मत के काम में तेजी आ जाएगी।इस समय शहर की सड़कों की हालत काफी खराब है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोगों का सफर मुश्किल हो गया है। प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने करीब दो सप्ताह पहले सिविल कामकाज का जिम्मा संभाल रहे दोनों महाप्रबंधक एसपी सिंह व ए के अरोड़ा को साफ तौर पर निर्देश दिए थे कि जल्द मरम्मत का काम शुरू कराया जाए। काम में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाए। खास बात यह है कि सीईओ के निर्देश के बाद भी वर्क सर्किल के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। सड़कों की मरम्मत का काम अभी तक ठीक ढंग से शुरू नहीं हो सका है। सीईओ की सख्ती से बचने के लिए दिखावे को वर्क सर्किल प्रभारियों ने एक-दो सड़कों पर चंद मीटर हिस्से में सड़कों पर थोड़ा काम जरुर कराया है लेकिन वह भी अब बंद हो गया है। इस बारे में प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि बिटुमिन की समस्या बनी हुई है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। प्रयास है कि जून के पहले सप्ताह से सड़कों की मरम्मत का काम ठीक ढंग से शुरू कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।