Noida News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा,गौरव भारद्वाज। फेज-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह सड़क हादसों में दो

Noida News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-2 थाना क्षेत्र में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के जिला भोजपुर के कोसियर गांव निवासी करन कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता रामपूजन गुप्ता 31 जुलाई को फेज-2 फल मंडी में सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 8.40 बजे बीपीएल कट के पास से दादरी मुख्य मार्ग पर जाते समय एक हाइड्रा के चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला हाथरस के खेड़ा पसौली गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विकास 30 जुलाई की रात करीब एक बजे एनएसईजेड के पास से गुजर रहा था, तभी एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।---------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत