कार सवार युवकों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी को धमकाया

Feb 02, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा के सेक्टर-18 में एक रेस्टोरेंट की संचालिका ने कार सवार युवकों पर गाली-गलौज, धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को वीडियो भी दिया है। आरोप है कि युवक रेस्टोरेंट के बाहर लघुशंका करते हैं और कर्मचारियों को डराते हैं। महिला ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कार सवार युवकों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी को धमकाया

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-18 स्थित रेस्टोरेंट की संचालिका ने कार सवार युवकों पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी जानबूझकर रेस्टोरेंट के बाहर लघुशंका करते हैं। महिला ने पुलिस को इसका वीडियो भी उपलब्ध कराया। पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बीते दो सालों से सेक्टर-18 में शाकाहारी रेस्टोरेंट का संचालन कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से पास स्थित कैफे के कुछ ग्राहक बार-बार उनके रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं।

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार सवार युवक फिर से उनके रेस्टोरेंट के बाहर आए और तेज आवाज में गालियां देने लगे। इससे वहां मौजूद ग्राहक और कर्मचारी डर गए। जब रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने युवकों को ऐसा करने से मना किया तो उनमें से एक युवक ने कार से कोई वस्तु निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान कर्मचारी खुद को बचाने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर भागे। इससे रेस्टोरेंट में मौजूद महिला स्टाफ और ग्राहक डर गए। घटना का, जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें रेस्टोरेंट के बोर्ड पर एक व्यक्ति पेशाब करता दिख रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;