मानसून से पहले नालों व सीवर लाइनों की सफाई कराई जाए
नोएडा, प्रमुख संवाददाता। मानसून से पहले नालों के साथ-साथ सीवर लाइनों की सफाई भी कराई

नोएडा, विक्रम शर्मा। मानसून से पहले नालों के साथ-साथ सीवर लाइनों की सफाई भी कराई जाए। सफाई नहीं होने के कारण शहर के मुख्य सेक्टरों में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति खराब हो जाती है। इसको लेकर सोमवार को कोनरवा की तरफ से प्राधिकरण के अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग की गई। कोनरवा नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष पीएस जैन ने बताया कि प्राधिकरण के सीईओ को दिए पत्र में कहा गया है कि शहर में मानसून से पहले हुई बारिश के दौरान विभिन्न जगह जलभराव हो गया। खास बात यह है कि अभी तक सफाई का काम शुरू तक नहीं किया गया है।
यही नहीं टेंडर प्रक्रिया भी अधूरी है। हर साल प्राधिकरण द्वारा यह दावा किया जाता है कि मानसून से पहले शहर के सभी नालों की मशीनों द्वारा समुचित सफाई कर ली जाएगी तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा।कोनरवा नोएडा चैप्टर के महासचिव राजीव गर्ग ने बताया कि सफाई के कामों के लिए सुव्यवस्थित रोस्टर तैयार कर समयबद्ध तरीके से उसका अनुपालन किया जाए तो नाले-नालियों की सफाई में होने वाली देरी को रोका जा सकता है। ठीक ढंग से सफाई नहीं होने के कारण सेक्टर-11, 12, 18, 19, 20, 22, 26, 27, 28, 33, 34, 36, 37, 55, 57, 62, 63, 65, 66, 67 तथा 125 सहित कई जगह अधिक जलभराव होता है। इसके प्रमुख कारणों में नालियों का गलत ढलान, नालियों का बंद होना तथा नालियों एवं जल निकासी मार्गों पर किया गया अतिक्रमण शामिल है। सीवर लाइनों की ठीक ढंग से सफाई नहीं होने के कारण पानी भी वापसी आती है जिससे सड़कों पर फैलता है। ऐसे में मानसून से पहले सीवर लाइनों की व्यापक सफाई भी कराई जानी आवश्यक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


