मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए कम समय देने पर विरोध जताया
नोएडा के सेक्टर-73 में महादेव रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित की गई है, लेकिन निवासियों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि बिना मतदाता पुनरीक्षण के चुनाव कराना नियमों का उल्लंघन है। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो लोग विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-73 स्थित महादेव रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है, जिसका निवासियों में विरोध जताया। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नामित किए जाने के बाद विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया। जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद आपत्तियां और नई सदस्यता आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नौ अप्रैल को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आपत्तियों का निस्तारण होगा और उसी दिन नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच नौ अप्रैल को शाम चार बजे से की जाएगी।
10 अप्रैल को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रदर्शित होगी और नाम वापसी की प्रक्रिया भी संपन्न कराई जाएगी। अंतिम उम्मीदवारों की सूची 13 अप्रैल को जारी की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 18 अप्रैल को शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 18 अप्रैल को होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसको लेकर निवासियों में विरोध शुरू हो गया है। निवासियों का कहना है कि बिना मतदाता पुनरीक्षण के चुनाव करना नियमों का उल्लंघन है। चुनाव अधिकारी को इस पर विचार करना चाहिए नहीं तो सोसायटी के लोग विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


