मोबाइल टावर के विरोध में प्रदर्शन किया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडानोएडा के सेक्टर-53 कंचनजंगा सोसाइटी के निवासियों ने मोबाइल टावर के खिलाफ दो घंटे तक धरना दिया। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राम लखन चौधरी ने कहा कि मोबाइल कंपनी ने सोसाइटी और मार्केट के बीच टावर बना दिया है, जो सोसाइटी के करीब है और इससे हानिकारक तरंगों का खतरा है।

नोएडा। सेक्टर-53 कंचनजंगा सोसाइटी के लोगों ने बुधवार को मोबाइल टावर के विरोध में दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। प्राधिकरण को पत्र लिखकर मोबाइल टावर स्थानांतरित करने की मांग की। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राम लखन चौधरी ने बताया कि मोबाइल कंपनी ने सोसाइटी और मार्केट के बीच टावर बना दिया है। यह सोसाइटी की चारदीवारी के बहुत करीब है। इससे लोगों को मोबाइल टावर से निकलने वाली हानिकारक तरंगों से नुकसान होने का डर सता रहा है।
ये भी पढ़ें:मोबाइल टावर के विरोध में प्रदर्शन किया
ये भी पढ़ें:मोबाइल टावर हटवाने के लिए प्रदर्शन
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


