Noida News: आवासीय क्षेत्र बनाने पर आपत्ति दर्ज

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: नोएडा में लोगों ने बिल्डरों के द्वारा जमा किए गए ले आउट प्लान पर आपत्ति जताई है। सेक्टर-78-79 और सेक्टर-150 के भूखंडों में व्यावसायिक संपत्ति को खत्म कर आवासीय क्षेत्र बनाने के खिलाफ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसी तरह सेक्टर-152 में भी संशोधित लेआउट पर आपत्ति आई है।

Noida News: आवासीय क्षेत्र बनाने पर आपत्ति दर्ज

Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। स्पोर्ट्स सिटी के अलग-अलग भूखंड के लिए बिल्डरों की ओर से जमा कराए गए ले आउट प्लान पर लोगों की आपत्तियां आनी जारी हैं। एक बार फिर लोगों ने व्यावसायिक संपत्ति का हिस्सा खत्म कर आवासीय क्षेत्र बनाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।

आपत्ति का कारण

एडवोकेट अभयकांत कौशिक ने बताया कि सेक्टर-78-79 भूखंड का ले आउट प्लान जो अब बिल्डर की तरफ से प्राधिकरण में जमा किया गया है, उसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। यह गलत हैं। इस भूखंड पर पहले एक जगह दुकानों के लिए व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाना प्रस्तावित था। अब इसे हटाकर ग्रुप हाउसिंग के भूखंड के रूप में दिखाया गया है। जब सोसाइटी में दुकानें ही नहीं होंगी तो फ्लैट लेकर लोग क्या करेंगे। उन्होंने बताया कि इसको लेकर आपत्ति दर्ज करा दी गई है। खास बात यह है कि इसी भूखंड पर ग्रीन बेल्ट खत्म कर कुछ जगह आवासीय क्षेत्र बनाने के विरोध में भी लोग आपत्ति पहले ही प्राधिकरण के समक्ष दर्ज करा चुके हैं.

एडवोकेट ने बताया कि इसी तरह सेक्टर-150 में भूखंड संख्या-1 पर भी बिल्डर ने व्यावसायिक संपत्ति को हटाकर रिहायशी बनाने की योजना पेश की है।

रेरा के समक्ष आपत्ति

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के साथ-साथ रेरा के समक्ष भी प्रस्तावित ले आउट प्लान को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है.

गौरतलब है कि सेक्टर-152 भूखंड को लेकर भी आपत्ति आई है। इस सेक्टर के ले आउट में बदलाव पर व्यावसायिक परियोजना के आवंटियों ने आपत्ति जताई है। आवंटियों का कहना है कि संशोधित लेआउट में 9 स्थानों पर व्यावसायिक गतिविधियों का प्रस्ताव है जबकि परियोजना को आवंटित व्यावसायिक जमीन का पहले ही उपयोग किया जा चुका है।

सामान्य प्रश्न

✦नोएडा के किन सेक्टरों में लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है?−
लोगों ने सेक्टर-78-79, सेक्टर-150 और सेक्टर-152 में आपत्ति दर्ज कराई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: आवासीय क्षेत्र बनाने पर आपत्ति दर्ज