शहर की समस्याएं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में डीडीआरडब्ल्यूए के अधिकारियों ने सीईओ कृष्णा करुणेश से बैठक की और शहर की समस्याओं के समाधान के लिए 22 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा। लीज रेंट खत्म करने, सड़कों की मरम्मत, पेयजल उपलब्ध कराने, और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था करने की मांग की गई। इस बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हुए।

शहर की समस्याएं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा

नोएडा, उदय सिंह। डीडीआरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने उनके दफ्तर में बैठक की। डीडीआरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सीईओ को शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर 22 बिंदुओं का ज्ञापन भी सौंपा और निस्तारण की मांग की। इस अवसर पर डीडीआरडब्लूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने लीज रेंट को खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब प्राधिकरण को भूमि की पूरी कीमत जमा करने के बाद प्राधिकरण को लीज रेंट का कोई मतलब नहीं बनता है। प्राधिकरण से मांग है कि लीज रेंट को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड में बदला जाए।

शहर में टूटी हुई सड़कों को तुरंत ठीक किया जाए। बड़े नालों और सेक्टर की नालियों की सफाई करवाई जाए। पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाया जाए। आवासीय सेक्टर में होने वाली वाणिज्यिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था शुरू की जाए। ग्रीवेंस और विजिलेंस सेल की स्थापना की जाए। ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन को भूमिगत किया जाए। सीवर ओवरफ्लो की समस्या के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाए। जरुरत पड़ने पर अधिक क्षमता की पाइप लाइन लगाई जाए। नोएडा द्वारा बनाए गए सभी बारात घरों में फायर सेफ्टी के मध्य नजर उपकरणों की व्यवस्था होनी चाहिए। इस तरह की तमाम समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अनिल खन्ना, महिपाल सिंह, विजय रतूड़ी, आरसी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।