Noida News: फोनरवा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: उदय ... बाजारों, मिठाई की दुकानों, खाद्य निर्माण इकाइयों और अन्य प्रतिष्ठानों से नियमित रूप से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाए और उनकी जांच कराई जाए

Noida News: फोनरवा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ( फोनरवा) ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर के त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है। ताकि बाजार में इस तरह के खाद्य पदार्थों आने से पहले ही पकड़े जा सके। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व महासचिव के के जैन ने बताया कि नोएडा में खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित जानकारी लगातार आ रही है, जो कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद चिंताजनक विषय है। डीएम से मिलावटखोरों के खिलाफ और अधिक प्रभावी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, जो सराहनीय है। लेकिन आगामी त्योहारों के मौसम को देखते हुए बाजारों में मिठाइयों, दूध और दुग्ध उत्पादों, खाद्य तेल, मसालों और अन्य खाद्य वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष मिलावट विरोधी अभियान चलाया जाए। बाजारों, मिठाई की दुकानों, खाद्य निर्माण इकाइयों और अन्य प्रतिष्ठानों से नियमित रूप से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाए और उनकी जांच कराई जाए। जांच में मिलावट पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि मिलावटखोरों में भय पैदा हो और आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने से बाज आए।महासचिव केके जैन यह भी कहा कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि डीएम इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगी, जिससे नोएडा के निवासियों को सुरक्षित, स्वच्छ और यथासंभव शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: फोनरवा ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग