Noida Reports 12 New Dengue Cases Amid Rising AQI Levels डेंगू के 12 नए मरीज मिले, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Reports 12 New Dengue Cases Amid Rising AQI Levels

डेंगू के 12 नए मरीज मिले

नोएडा में मलेरिया विभाग ने गुरुवार को डेंगू के 12 नए मरीजों की पुष्टि की। अब तक जिले में मरीजों की संख्या 296 हो गई है। सभी मरीजों की हालत स्थिर है। इसके अलावा, नोएडा की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 18 Sep 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
डेंगू के 12 नए मरीज मिले

नोएडा। मलेरिया विभाग ने गुरुवार को डेंगू के 12 नए मरीजों की पुष्टि की। नए मरीजों में से दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है। जिले में अब मरीजों की संख्या 296 हो गई है। सितंबर में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अब तक 217 मरीज मिल चुके हैं। मलेरिया विभाग की टीम ने बरौला का निरीक्षण किया। प्राधिकरण की टीम के साथ एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया। नोएडा की हवा संतोषजनक श्रेणी में रही नोएडा। नोएडा की हवा गुरुवार को संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई 99 रहा।

ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। ग्रेनो का एक्यूआई 116 रहा। अगले छह दिनों में दोनों शहरों का एक्यूआई 150 के आसपास रहने का अनुमान है। जिले का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।